अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस ने सीसीएल क्वार्टर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब किया बरामद, घटना स्थल से आरोपी फरार
रामगढ़:खबर हैरामगढ़ की जहां पतरातु थाना क्षेत्र के सयाल आज़ाद रोड स्थित सी०सी०एल० क्वार्टर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया गया है.ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह नकली शराब हो सकता है. जिसे पतरातु थाना क्षेत्र में असली की कीमतों पर बेच कर गोरखधंधा चल रहा था.
एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन कर सीसीएल क्वार्टर में छापेमारी किया गया. छापेमारी के क्रम में उस क्वार्टर के 2 कमरों में से 185 पेटी "इम्पीरियल ब्लू' विदेशी शराब बरामद किया गया है. मिली शराब डूप्लीकेट होने का अंदेशा जताया जा रहा है. इन पेटियों से कुल 4440 375 ml के विदेशी शराब को जब्त कर थाना लाया गया है. वहीं मौका देख घटना स्थल से आरोपी फरार हो गया. पुलिस भागे हुए आरोपी को पकड़ने के लिए खोजबीन कर रही है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।