Live

अवैध संबंध के विरोध में गई पति की जान

पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर कर दिया कांड, जानें पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

दरभंगा : खबर है दरभंगा से जहां एक बार फिर रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक की हत्या उसकी पत्नी और भतीजे ने मिलकर कर दी है। दरअसल युवक ने पत्नी और भतीजे के बीच जारी अवैध सम्बन्ध का विरोध किया था।

मामला दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र जहां रतनपुरा गांव में दुकान में घुसकर बेचन महतो की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले एपीएम थाना ने कांड संख्या 106/22 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के क्रम में मृतक की पत्नी पूजा देवी एवं मृतक के भतीजे सुशील कुमार महतो की भूमिका संदिग्ध पायी गयी। शक के आधार पर दोनों के मोबाइल का सीडीआर भी निकाला गया। दोनों को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सारा मामला सामने आ गया। दोनों प्रेमी युगल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर कार्यवाई कर रही है। घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है।

वहीं पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ बिरजू पासवान ने बताया कि सुशील एवं पूजा के बीच 3 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान बेचन ने दोनो को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने पूजा पर नजर रखना शुरु कर दिया। बेचन दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहा था। इसी कारण पूजा ने ही अपने भतीजे सुशील को बुलवाकर षडयंत्र रचकर अपने पति बेचन की हत्या करवा दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें