अवैध रेल टिकट गिरोह का भंडाफोड़
साइबर कैफे संचालक अरेस्ट, जानिए पूरा मामला
बक्सर : खबर है बक्सर से जहां रेल सुरक्षा बल के द्वारा अवैध रेल टिकट का गोरखधंधा चलाने वाले साइबर कैफे संचालक को छापेमारी में गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी से अवैध रेल टिकट कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।
जानकारी मिली है कि बक्सर रेल सुरक्षा बल प्रभारी दीपक कुमार ने टीम लीडर के रूप में टिकट कारोबारी को ग्राहक बन कर झाँसे में लिया। फिर साइबर कैफे में छापा मार दिया। साइबर कैफे संचालक गुलजार अली को रेल टिकट बनाते रेल सुरक्षा बल ने सिमरी हलवा पट्टी से गिरफ्तार किया है।
वहीँ साइबर कैफे से बड़ी संख्या में रेल टिकट , तत्काल टिकट, लेपटॉप, यूपीआई स्कैनर, प्रिन्टर को जब्त किया गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।