Live

अवैध पत्थर कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नवलसाही में अवैध रूप से संचालित 3 क्रशर यूनिट को किया गया ध्वस्त

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा : खबर है कोडरमा की जहां नवलसाही थाना क्षेत्र के खरखार में अवैध रूप से संचालित 3 क्रशर यूनिट को ध्वस्त कर दिया गया है. जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक में अवैध पत्थर कारोबार के खिलाफ नकेल कसने को लेकर रणनीति बनाई गई थी. इसके तहत खनन पदाधिकारी दरोगी राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की मौजूदगी के बीच क्रशर इकाईयों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया.

गौरतलब है कि जिन इलाकों में यह क्रशर इकाई संचालित किए जा रहे थे,वह इलाका इको सेंसेटिव जोन के रूप में चिह्नित किया जा चुका है और यहां पर संचालित क्रशर यूनिट के लाइसेंस को रद्द भी कर दिया गया था. लेकिन यहाँ अवैध रूप से क्रसर यूनिट का लगातार संचालन किया जा रहा था.

आपको बता दें कि लगातार डोमचांच और नवलसाही में इको सेंसेटिव जोन के रूप में चिह्नित इलाकों से क्रशर यूनिट हटाए जा रहे हैं. प्रशासन की मनाही के बावजूद कई लोग अवैध रूप से क्रशर इकाइयों का संचालन कर रहे हैं. ऐसे में इनके खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है. जिला खनन पदाधिकारी दरोगी राय ने बताया कि खनन टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर चिह्नित क्रशर इकाइयों को तोड़ा जा रहा है और उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है और इनके संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें