Live

अवैध खदान पर चला प्रशासन का डंडा

पोकलेन,ट्रैक्टर, ड्रिल मशीन के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ भी जब्त

A
ASHISH KUMARलेखक

पाकुड़ : खबर है पाकुड़ से जहां उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार आज अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर, जिला खनन पदाधिकारी पाकुड़ रद्दीपुर ओपी प्रभारी द्वारा खनन कार्य क्षेत्र महेश गढ़िया, अंचल महेशपुर में औचक छापेमारी की गई। जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित खदान से एक पोकलेन, एक ट्रैक्टर, ड्रिल मशीन के साथ-साथ विस्फोटक पदार्थ भी जब्त किया गया। इस बाबत रद्दी पुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही साथ मौजा बाघमोरा ,अंचल महेशपुर में अवैध रूप से संचालित खदान में खनन कार्य किया जा रहा था। जांच दल को देखते हुए अवैध खनन करने वाले भाग खड़े हुए। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उस खदान मालिक की भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें