अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने 5 सौ बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 3 लोगों को किया अरेस्ट
साहेबगंज : बड़ी खबर साहेबगंज से जहां बरहरवा और रांगा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब500बोतल प्रतिबंधित अवैध कफ सिरप के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामले में बरहरवा प्रक्षेत्र के एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने बताया कि रांगा थाना क्षेत्र के धरमपुर सुरंगा दिघी एवं बरहरवा थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला में दोनों थाना की पुलिस ने छापेमारी कर घरों से करीब500कफ सिरप से भरा सीसी बरामद किया है.
एसडीपीओ ने कहा कि जब्त सिरप का बाजार मूल्य करीब65हजार है. उन्होंने यह भी कहा कि इधर के आसपास के कई अन्य जगहों पर भी ऐसे अवैध कारोबार होने की सूचना मिली है. जिस पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है. ऐसे लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसडीपीओ ने कहा कि ऐसे किसी भी गलत धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।