Live

अवैध गैस कटिंग का भंडाफोड़

जिला प्रशासन ने अवैध LPG और गैस रिफिलिंग के विरुद्ध छापेमारी कर 159 सिलिंडर किया बरामद, मामले में 2 पर FIR दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर की जहां अवैध एलपीजी और गैस रिफिलिंग के विरुद्ध एसडीओ संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व में एक टीम ने बारीडीह बस्ती के शांतिनगर में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के 159 सिलेंडर जब्त किया है. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई. मामले में गैस एजेंसी के मालिक समेत दो लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं 4 वाहन समेत अन्य सामान जब्त किया है.

यह छापेमारी बारीडीही बस्ती के सुमेश कुमार और उनकी पत्नी कल्याणी के परिसर में की गई. इस दौरान एचपी का 19 किलो का भरा हुआ 23 व्यावसायिक सिलेंडर और 10 किलो खाली 23 व्यवसायिक, 19 किलो का खाली 32 व्यवसायिक सिलेंडर जब किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें