BIG BREAKING
अवध बिहारी चौधरी को बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद से हटाया गया ...
PATNA:-बिहार विधानसभा ने स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया है.अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े हैं.
पहले ध्वनिमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की घोषणा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने किया था,जिसका विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया और मत विभाजन की मांग की.जिसके बाद विधानसभा उप्धाय्क्ष ने बारी बारी से सत्तापक्ष और विपत्री विधायकों की गिनती करवाई.आरजेडी के चेतन आनंद,नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के पाला बूदलने की वजह से सत्तापक्ष की जात सुनिश्चित हो पाई
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।