Live

नाम गांधी.. निकला हत्यारा

किशनगंज में अवैध संबंध का विरोध करने वाली पत्नी को उसके पति ने ही मार डाला

A
Arun Chourasiaलेखक

KISHANGANJ:-एक बड़ी आपराधिक वारदात बिहार के किशनगंज से है जहां अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी ..हत्या की यह वारदात किशनगंज के टेढ़ागाछ थाना के खजुरवाड़ी का है

मिली जानकारी के अनुसार जिले टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित खजुरबाड़ी मालटोली वार्ड नंबर 10 निवासी गांधी पासवान का दूसरी महिला से अवैध संबंध चल रहा था,जिसका विरोध अक्सर उसकी पत्नी सुनीता देवा किया करती थी।इसलिए अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी को उसके पति गांधी पासवान ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है।सात जनमों तक साथ निभाने का वादा करने करने वाल पति द्वारा हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोगों की भीड़ इक्टठा हो गई वहीं वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू की जिसके बाद मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो गया।

मामले का खुलासा होने पर जहां पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर ली है वहीं इस हत्या की इस वारदात से मृत महिला के परिजन के साथ ही आस-पास के लोग गमगीन हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें