Live

एक साथ 800 लोगों को हुआ कोरोना

सबका रिपोर्ट आया पॉजिटिव, लोगों में हड़कंप

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- जहाज पर सफर कर रहे 800 यात्रियों को एक साथ कोरोना होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच के बाद सबके रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद जहाज पर सफर करने वाले लोगों के साथ—साथ प्रशासन महकमा में भी हड़कंप मच गया है।

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार एहतियातन तौर पर जहाज को वापस लौटा लिया गया है। बताया जाता है कि यह मामला ऑस्ट्रेलिया से समाने आ रही है। जहाज परिचालन करने वाली कंपनी ने बताया कि इस जहाज को अभी ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रोक दिया गया है। हम लोगों के लिए भी शॉक करने वाली खबर है। प्रारंभिक जांच में पता नहीं चल पाया है कि सबके सब एक साथ कैसे बीमार हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक बार फिर से कोरोना वायरस लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में भी कोरोना के लिए बनाई गई नियमित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें