Live

BREAKING NEWS

AURANGABAD पुलिस ने नक्सलियों के कई हथियार को किया जब्त ..

A
Arun Chourasiaलेखक

Aurangabad:-प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ ऐंरंगाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि औरंगाबाद के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार नक्सलियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं उसी अभियान के तहत गुप्त सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंधा के जंगल में मुरली पहाड़ के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए नक्सली संगठन के कुछ लोग एकत्रित हुए थे जानकारी मिलते ही कोबरा सीआरपीएफ औरंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को नसीर खदेड़ा गया बल्कि उनके द्वारा छोड़कर फरार हुए काफी सामग्रियों को बरामद किया गया .एसपी ने बताया कि जिले के लिए यह दूसरी उपलब्धि है। छापेमारी के दौरान एक यूबीजीएल अटैच्ड एसके 33 एसॉल्ट राइफल, 123 लाइव राउंड के दो मैगजीन, यूबीजीएल ग्रेनेड 6 राउंड, मोटोरोला के एक वायरलेस सेट,एनिमेशन पाउच बरामद किया गया है।संयुक्त छापेमारी अभियान के तहत मदनपुर थाना में 6 नामजद तथा 15 अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि छकरबंधा के जंगलों को संयुक्त अभियान के जरिए नक्सल मुक्त किया जाएगा। ताकि जिले में अमन और शांति कायम हो सके।

बताते चलें कि बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के कमांडर इन चीफ संदीप यादव के निधन से संगठन में आई रिक्तता की भरपाई के लिए नये चीफ के चयन के हेतु अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में लंगुराही-पचरूखियां के दुर्गम जंगली इलाके में हलचल तेज हुई है.इसके लिए नक्सली संगठन द्वारा विशेष बैठक आयोजित की जा रही थी.इसी सूचना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें