Live

Aurangabad म़ें भीषण दुर्घटना

ट्रक और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत 28 घायल

A
Arun Chourasiaलेखक

Aurangabad- इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से है, जहां हरिहरगंज में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हुई है जिसमें मौके पर ही तीन युवतियों की मौत हो गयी और लगभग 28 लोग घायल हो गए है, सभी को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें से कई घायलो की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.

मृतक युवतियों की पहचान नीलम, बसंती और अर्पणा के रूप में की गई है।सभी मृतक झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया पटना गांव के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ओबरा के सिहुड़ी गांव से धान काटकर 31 मजदूर मैजिक पिकअप वैन पर सवार होकर सभी अपने गांव जा रहे थे और हरिहरगंज में उनकी गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई।टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.मौके पर चीख-पुकार मचने लगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें