Live

और फिर मारे गए गुलफाम...

इश्क़ का इज़हार करने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने उतारा आशिकी का भूत

A
ASHISH KUMARलेखक

नवादा : खबर है नवादा से जहां आशिकी का जुनून एक प्रेमी के सिर इस कदर चढ़ा कि अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी बीच प्रेमिका के घर वाले भी मौके पर आ पहुंचे और प्रेमी को देख कर आक्रोशित हो गए। फिर क्या प्रेमी को पकड़ कर उसकी जमकर खातिरदारी कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला नवादा शहर का बताया जा रहा है जहां जहां देर शाम को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़ा गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे बंद कर लिया। इसके बाद लड़की के घर वालों ने उसकी जमकर धुनाई कर की और उसे नगर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी मिल रही है कि प्रेमी रजौली थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर प्रेमी की ख़राब हालत को देखते हुए पहले उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया हैऔर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।

वहीँ प्रेमी का कहना है कि गर्ल फ्रेंड ने धोखे से उसे अपने घर बुलाया और एक साजिश के तहत फसां दिया। आरोपी प्रेमी की माने तो वो विगत एक 1 वर्ष से नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में रहने वाली एक युवती के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था।

सन्नी भगत की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें