Live

ऑडिट वीक

सीएजी के संगठन के बारे में जागरूकता पर कार्यक्रम का वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और सरयू राय ने किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: पूरे देश में18नवंबर से24नवंबर तक लेखापरीक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. आजपलाश सभागार डोरंडा में सीएजी के संगठन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और प्रमुख हितधारकों के बीच ज्ञान साझा करने हेतु हितधारकों के साथ पारस्परिक क्रिया कलाप का आयोजन किया गया. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांवऔरसभापति लोक उपक्रम समिति सरयू राय ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

महालेखाकार ऑडिट अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प देकर किया. महालेखाकार ऑडिट अनूप फ्रांसिस डुंगडुंग ने संस्थान के कार्यकलाप एवं प्रधान महालेखाकार कार्यालय की उपलब्धियों के संबंध में अपने विचार रखे.

वहीं विधायक सभापति लोक उपक्रम समिति सरयू राय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोक धन से जो आय होती है उसका लेखा संधारण होना चाहिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें