Live

BREAKING NEWS

आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला..

A
Arun Chourasiaलेखक

DUMKA:-बड़ी खबर झारखंड के दुमका से हैं जहां आपसी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें एक एएसआई समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए.पुलिसकर्मियों ने भाग कर किसी तरह जान बचाई.बाद में अन्य थानों की पुलिस मौके पर पुहंचकर कैंप कर रही है.


यह घटना दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है.स्थानीय लोगों ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है जिसकी लिखित शिकायत दोनों ओर से तालझारी थाना में दिया गया था। तालझारी थाना पुलिस गांव पहुंचकर एक पक्ष की ओर से मामला सुलझाने की कोशिश कर रही थी। दूसरा पक्ष इसको लेकर नाराज हो गया. नाराजगी इतनी बढ़ गई ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडीपीओ जरमुंडी संतोष कुमार जरमुंडी थाना की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। इस दौरान एडीपीओ पर भी ग्रामीणों हमला कर दिया. बीच-बचाव करने जरमुंडी थाना की पुलिस पहुंची। इस दौरान एएसआई बंम शंकर तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके साथ ही पुलिस जवान भी मामूली रूप से घायल हुआ है. प्राथमिक इलाज जरमुंडी सीएचसी के बाद गंभीर घायल पुलिसकर्मी को दुमका रेफर कर दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु आईएएस प्रांजल ढांढा के नेतृत्व में एसडीएम कौशल कुमार, अंचलाधिकारी आशुतोष ओझा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलम कुमारी के साथ भारी संख्या में पुलिस बल गांव में कैंप किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है लगातार जिला प्रशासन ग्रामीणों को समझने में लगे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें