Live

Bihar

पटना नगर निगम की टीम पर हमला, कर्मियों के साथ की गई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :पटना शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु लगातार नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाता है। गौरतलब है कि इस संबंध में कंकड़बाग अंचल के ट्रांसपोर्ट नगर अवस्थित निगम के स्वामित्व वाले ज़मीन पर अवैध रूप से गिट्टी- बालू का कारोबार किया जा रहा था, जिसकी सूचना प्राप्त होने पर नगर निगम कर्मी द्वारा अतिक्रमण मुक्त करने हेतु कार्रवाई करने के लिए टीम स्थल पर पहुंची, जहां असामाजिक तत्वों द्वारा कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कर्मी के साथ मारपीट की गयी।

असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ दर्ज की गई प्राथमिकी

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसलिए नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर द्वारा अधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।

निगम कर्मियों की सुरक्षा है प्राथमिकता

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि नगर निगम कर्मियों की सुरक्षा निगम की प्राथमिकता है और निगम अपने सभी कर्मियों के साथ है। ऐसे असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनपर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें