Live

ATM से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रामगढ़ पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : जिले में एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पकड़ा है. इण्डियन ओवरसीज बैंक शाखा मरार रांची रोड के मैनेजर ने कुज्जू ओ०पी० में दो संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा एटीएम के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना दी. बैंक मैनेजर की सूचना पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई.

मामले में रामगढ़ एसपी के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी,रामगढ़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा. गिरफ्तार चंदन कुमार बिहार के गया जिले का रहने वाला है. पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उनके पास से ए०टी०एम० को खोलने में प्रयोग किया गया चाबी,पेचकस एवं अन्य सामान जब्त किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

पकड़े गये व्यक्ति से 1-बटन वाला मोबाइल फोन 2. स्टील का पेचकस एक 3. फर्जी नम्बर का पेपर एक 4. स्टील का चाबी तीन 5. काला रंग का पर्स एक 6. फेविकोल का छोटा डब्बा एक 7. नगद 3070/-(तीन हजार सत्तर) रूपये 8. अभियुक्त का आधार कार्ड इत्यादि मिला है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें