Live

अतिक्रमण हटाओ अभियान

धनबाद नगर निगम ने रणधीर वर्मा चौक के पास अवैध रुप से लगे एक दुकान को हटाया

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : खबर है धनबाद की जहां शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए धनबाद नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत स्थायी दुकान लगाने वालों को तत्काल दुकान हटाने का निर्देश दिया है. रणधीर वर्मा चौक के पास एक दुकान खोले जाने की सूचना मिलने पर तत्काल दुकान को हटाया जा रहा है.

बताते चलें कि जिले के रणधीर वर्मा चौक के समीप स्वादम नाम से एक दुकान खोली गई थी. जबकि नगर निगम का स्पष्ट आदेश है कि सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश किया जायेगा. उसके बाद भी लोग दुकान लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं.

वहीं इस दुकान की शिकायत मिलने पर नगर निगम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए दुकान के मालिक को तत्काल हटाने को कहा गया. वहीं निगम के अधिकारियों ने बताया कि अस्थायी दुकान ( ठेला ) की अनुमति दी गई है क्योंकि लोग अपनी जीविका चला सके. पर स्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं है. सूचना मिलने पर तत्काल दुकान को हटाया जा रहा है. लोगों से भी अपील है कि सड़क किनारे स्थायी दुकानें न लगाए. अन्यथा कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें