Live

लख-लख बधाइयां

विधानसभा अध्यक्ष ने शूटर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई, कहा : देश को अपनी होनहार बेटी पर है गर्व

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने शूटर मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र को अपने होनहार बेटी पर गर्व है। साथ ही उन्होंने सरबजोत सिंह को भी कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 22 वर्षीय मनु ने पेरिस ओलंपिक में सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें