Live

अस्पताल में मां और बच्चे का फ्री में इलाज

राज्यपाल रमेश बैस ने बिष्टुपुर में साईं अस्पताल का किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : राज्यपाल रमेश बैस आज जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साईं अस्पताल का उद्घाटन किया. साईं अस्पताल में मां और बच्चे का फ्री में इलाज होगा. अस्पताल में कैश काउंटर नहीं होगा. साईं अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद थे.

राज्यपाल रमेश बैस ने श्री सत्य साईं अस्पताल के उद्धाटन के मौके पर कहा कि सत्य साईं तो भगवान हैं. यहां भगवान का आशीर्वाद है. अस्पताल में मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज किया जा सकता है. इसमें डॉक्टर और नर्स की जिम्मेवारी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें