Live

अस्पताल में अव्यवस्था

प्रसूति को लेकर आए महिला को समय से खाना नहीं मिलने के कारण जरमुंडी सीएचसी में महिलाओं ने किया हंगामा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका:खबर हैदुमका की जहां जरमुंडी प्रखंड स्थित सीएचसी में प्रसूति के लिए आई महिला को समय से भोजन नहीं मिल रहा है. समय से भोजन नहीं मिलने के खिलाफ जरमुंडी सीएचसी में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

महिलाओं का कहना है कि समय से अटेंडेंस तो बना दिया जाता है लेकिन समय से भोजन उपलब्ध नहीं हो रहा है. दिन के 2:00 बजे तक नाश्ता भी उपलब्ध नहीं हो पाया है.

दरअसल मामला यह है कि जरमुंडी सीएचसी के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह पर्सनल आदमी रख कर भोजन बनवा रहे हैं. जिस कारण मनमाने तरीके से भोजन उपलब्ध हो रहा है. जिससे प्रसूति करने वाली महिला को समस्याएं हो रही है.

स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिली है संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें