Live

थाईलैंड में एशियन कुश्ती प्रतियोगिता

झारखंड के अनुप कुमार होंगे शामिल, 14 जुलाई को रवाना होगी भारतीय टीम

V
vivek pandeyलेखक

रांची.थाईलैंड में आयोजित होनेवाले एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड के युवा पहलवान अनुप कुमार शनिवार को दिल्ली गये. अनुप का चयन 16 से 18 जुलाई को होनेवाली एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय दल के सदस्य के रूप में किया गया है. प्रतियोगिता श्रीराचा थाईलैंड में होगी. भारतीय कुश्ती का दल रविवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से थाईलैंड के लिए रवाना होगी. झारखंड के पहलवान अनुप कुमार का चयन भारतीय कुश्ती टीम में होने जाने पर, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, आइएएस के रवि कुमार, भारतीय हॉकी संघ के भोलानाथ सिंह ,महासचिव-रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार एवं अन्य ने बधाई दी है. इन लोगों ने अनुप के बेहतर प्रदर्शन की कामना की है.

रांची से दीपक कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें