Live

BIG NEWS

नवादा में बेखौफ बालू माफिया, छापेमारी करने गये ASI को ट्रैक्टर से रौंदा, गंभीर हालत में PMCH रेफर

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA : नवादा में बालू माफियाओं का हौसला बुलंद है। बालू खनन पर रोक के बावजूद बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण बदस्तूर जारी है। इनपर पुलिस प्रशासन का भय पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है। हालात अब यह है कि बालू माफिया अब पुलिस से लड़कर भी अवैध खनन कर रहे है। इस दौरान जब बालू लदा ट्रैक्टर रोकने की कोशिश हो रही है तो पुलिस को ट्रैक्टर से भी रौंदने में भी नहीं हिचकिचाते हैं।

नवादा में बेखौफ बालू माफिया

ताजा मामला नवादा जिले के सिरदला थानाक्षेत्र का है, जहां अवैध बालू खनन रोकने गए थाने के ASI को बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से रौंद दिया है, जिसे चिंताजनक हालत में PMCH रेफर किया गया है। जख्मी एएसआई की पहचान संजीत कुमार के रूप में की गयी है।

छापेमारी करने गये ASI ट्रैक्टर से रौंदा

बताया गया है कि सिरदला थानाक्षेत्र के लौंद गांव के पास अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन किए जाने की सूचना सिरदला थाने को मिली, जिसके बाद थाने के एएसआई संजीत कुमार ने ट्रैक्टर को रोककर पकड़ना चाहा, तभी बालू माफिया ने एएसआई पर ही बालू लदा ट्रैक्टर चढ़ाकर भाग निकला। दुर्घटना में एएसआई संजीत कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

बहरहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(दिनेश कुमार की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें