JHARKHAND NEWS
अशोक सिंघल जनशताब्दी समारोह का 4 अक्टूबर को रांची में होगा उद्घाटन
रांची: विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं आजीवन संरक्षक प्रखर राष्ट्रभक्त हिंदुत्व के प्रतीक तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन के प्रणेता श्रदधेय अशोक सिंघल का जन्मशताब्दी वर्ष इस वर्ष मनाया जा रहा है. शताब्दी वर्ष के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे देश में एक वर्ष तक विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत सेवा कार्यों का विस्तार वैदिक शिक्षा गौ रक्षा धर्मांतरण पर रोक तथा मंदिर मुक्ति जैसे कार्यों को विशेष गति दी जाएगी. झारखंड में शताब्दी समारोह का उद्घाटन4अक्टूबर को धुर्वा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में होगा जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल होंगे. वहीं विशिष्ट वक्ता के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख अजय होंगे. लोक गायक पद्मश्री महावीर नायक उपस्थित रहेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।