Live

असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस लाइन आवास में घुसकर जवान को बुरी तरह पीटा, घायल जवान का कराया गया इलाज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दुमका: बड़ी खबर दुमका से जहांअज्ञात बदमाशों ने पुलिस लाइन क्वार्टर में घुसकर एक पुलिस कर्मी को बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस ने घायल सिपाही को फूलो झानो अस्पताल में इलाज कराया. इलाज के बाद जवान को पुलिस लाइन पहुंचा दिया गया है.

घायल पुलिसकर्मी रंजीत कुमार पांडे ने बताया कि कल एक टोटो चालक से कुछ युवक गाली गलौज कर रहे थे. इसको लेकर हमने कुछ युवकों को समझाने की कोशिश की कि यह पारिवारिक डेरा है यहां से हटकर तुम लोग झगड़ा करो.

आज इसी बात को लेकर कुछ युवक हमारे क्वार्टर में आया और गेट खटखटा कर बाहर बुलाया. बाहर बुलाने के बाद हमको लाठी-डंडे और लात से हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल सिपाही को ले जाकर फूलों झानो अस्पताल में इलाज कराया. इलाज के बाद पुलिस जवान को पुलिस लाइन पहुंचा दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें