Live

असम के सिलचर में चिमनी भट्ठा में जोरदार धमाका

बिहार के 2 मजदूर की मौत, कई घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

खगड़िया : बड़ी खबर सामने आ रही है असम से जहां एक चिमनी भट्ठा में जोरदार धमाका हो गया। हादसा इतना भयानक था कि इसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के बताये जा रहे हैं।

मामला असम के सिलचर का बताया जा रहा है जहां एक चिमनी भट्ठा में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी मजदूर बिहार के खगड़िया जिले के सदर प्रखंड के बछोता गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिल रही है कि सभी 10 दिन पहले मजदूरी करने असम गए थे।

आख़िरकार मिल गई AK-47 : पुलिस ने ली राहत की सांस, पुलिस को कूच कर लोगों ने ली थी लूटhttps://klnk.in/b1f62b

परिजनों की माने तो कल ही नए चिमनी भट्ठे का ओपनिंग हुआ था। किसी कारण वश आज सुबह चिमनी भट्ठा ब्लास्ट कर गया। जिसमें 2 लोगो की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रिश्ते में बाप-बेटे हैं। सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक के उपर 35 हजार का कर्ज था। उसी कर्ज को चुकाने के लिए मजदूरी करने असम गए थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें