असम के सीएम पहुंचे गिरिडीह
बेंगाबाद में शहीद चौहान हेम्ब्रम की मां से मिले, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
गिरिडीह : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा शर्मा शनिवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद पहुंचे. बेंगाबाद में उन्होंने हवलदार चौहान हेम्ब्रम की मां से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया. इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी थे.
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा बेंगाबाद पहुंचे जहां उन्होंने हवलदार चौहान हेम्ब्रम की मां से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया,
आपको बता दें कि बीते दिनों हवलदार चौहान हेम्ब्रम की हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में इलाजरत आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने हत्या कर दी थी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए असम के सीएम हिमंत विस्व सरमा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हत्यारे को सूबे की सरकार गिरफ्तार नहीं कर सकी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।