Live

असम के CM ने गिरिडीह के देवरी में किया चुनावी सभा

कहा, झामुमो और कांग्रेस घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के लिए बसा रहे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह :असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के देवरी में बुधवार को भाजपा के विजय संकल्प सभा में शामिल हुए. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में चुनावी सभा कर लोगों से वोट देने की अपील की.

गिरिडीह के देवरी में आयोजित चुनावी सभा में असम के सीएम के साथ कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया. वहीं राज्य सरकार की नाकामियों पर जमकर बरसे.

वहीं घुसपैठिए को लेकर भी जमकर प्रहार किया. उन्होंने बताया कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस घुसपैठियों को अपने वोट बैंक के लिए बसा रहे हैं जो राज्य ही नहीं देश के लिए भी खतरा है. हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में लोगों को एकजुट होकर मतदान करने का आह्वान किया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें