एक झटके में AKU के 40 संस्थाओं की मान्यता ख़त्म
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में घपले का आरोप
पटना : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़ी 40 संस्थाओं की मान्यता समाप्त कर दी गई है। बता दें कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में घपले के आरोप के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। इन 40 संस्थाओं में सीमेज संस्थान का भी नाम शामिल है। वहीं इस संस्थान की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि जाच समिति ने सभी 40 संस्थाओं से रिपोर्ट मांगी थी। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर अब शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। सिमेज से जुड़े चार संस्थानों पर कार्रवाई की तलवार अभी भी लटक रही है। इन संस्थाओं पर छात्रों से अप्रत्याशित रूप से फिश वसूली का भी आरोप लगा है।
अपडेट जारी
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।