Hindi News / सोन नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत,1 की...

अरवल में बड़ा हादसा : सोन नदी में नहाने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत,1 की बची जान

Edited By:  |
arwal mein bada hadsa

अरवल:बड़ी खबर अरवल से आ रही है. सोन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तीन दोस्त नहाने गए थे,तभी गहरे पानी में डूबने से हादसा हो गया.जिसमें एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि,दो लोगों की मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकल गया. घटना की सूचना मिलने के बाद परासी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना परासी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाथे सोन नदी की है. इधर, मृतक के परिजनों के घर में मातम पसरा हुआ है.