Live

पिता ने बेटी की गोली मार की हत्या

अरवल में इस घटना से मची सनसनी.पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

ARWAL:-सनसनीखेज खबर बिहार के अरवल से हैं जहां एक पिता ऩे दिनदहाड़े अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।हत्या की यह घटना नगर थाना क्षेत्र के जलालपुरा गांव की है।मिली जानकारी के अनुसार मृतका का उम्र करीब 20 साल के आस-पास की है औरकिसी बात को लेकर पिता अपनी बेटी से नाराज रह रहा था।आज घर के बाहर खेत के समीप पिता-पुत्री में विवाद शुरू हुआ।पिता द्वारा समझाने की कोशिश करने पर बेटी उसका प्रतिउत्तर देने देने लगी, जिससे पिता का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया और उसने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या की इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।हत्या कर भाग रहे पिता को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ लिया।वहीं इस घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गयी और आरोपी पिता को हथियार के साथ हिरासत में ले लिया और मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।वहीं हत्या की सूचना पर स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें