Live

अरुण गोयल बने भारत के नए चुनाव आयुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नोटिफिकेशन किया जारी

R
ROSHAN KUMAR JHAलेखक

PATNA- अरुण गोयल को भारत का नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है। आज उन्होंने विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। बताया जाता है कि अरुण गोयल पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। अब उनके नेतृत्व में गुजरात का विधान सभा चुनाव करवाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो वहां भी अभी चुनाव चल रहा है। अगले महिने आठ नवम्बर को काउंटिंग का कार्य संपन्न किया जाएगा।

कानून मंत्री किरण रिजजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में अरुण गोयल का चयन किया है। अरुण गोयल कुछ दिन पहले भारी उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वे चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ शामिल होंगे। सुशील चंद्रा इसी साल मई में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें