Live

Bihar News

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था हथियार तस्करी का धंधा, पुलिस ने हथियारों का जखीरा किया बरामद, तीन गिरफ्तार

P
Prasoon Pandeyलेखक

KHAGARIA :खगड़िया पुलिस को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के चक्रमनिया गांव के एक किराना दुकान में हो रहे हथियार और गांजा तस्करी के अवैध धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है।

बेलदौर पुलिस ने छापा मारते हुए दुकान से 20 देशी कट्टा, 79 जिंदा कारतूस, 3.4 किलो गांजा और एक सेट मोबाइल जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दुकान के मालिक पप्पू पटेल समेत इनके परिवार के दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है, जिसने एक महिला भी शामिल है।

इधर, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि पप्पू पटेल किराना दुकान की आड़ में हथियार और गांजे की तस्करी करता था। तस्करी में पप्पू के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें