Live

आर्मी जवान की हत्या से सनसनी

अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से की जवान की हत्या, घायल पत्नी सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला:खबर है गुमला की जहां सदर थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली में बुधवार की देर रात 4 अज्ञात अपराधियों ने आर्मी जवान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना में बीच-बचाव कर रहे आर्मी जवान की पत्नी भी घायल हैं. घायल का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के अनुसार आर्मी जवान परना उरांव दिल्ली में पोस्टेड थे. जवान 5 जनवरी को छुट्टी में आये थे. पति-पत्नी अपने 3 साल के बच्चे के साथ बुधवार की रात्रि भोजन कर घर में सोने की तैयारी कर रहे थे. अचानक 4-5 की संख्या में आये अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. पति-पत्नी कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने महिला बुद्धेश्वरी देवी के सिर पर वार कर दिया. जिससे वह बेहोश हो गई. जब उसे होश हुआ तो देखा कि उसका पति छटपटा रहा है. वह गांव के बगल के ही अपने रिश्तेदार को फोन किया और रात में ही सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने परना उरांव को मृत घोषित कर दिया.

ज्ञात हो कि परना पर पहले भी अज्ञात अपराधियों ने 15 जून को हमला किया था जिसकी शिकायत गुमला थाना में की गई थी. लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस गोंडा सदर अस्पताल में मृतक की घायल पत्नी बुद्धेश्वरी देवी से पूछताछ कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें