Live

अर्जुन कपूर का दिखा खूंखार अंदाज

बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार 'सिंघम अगेन', पोस्टर Out

A
ASHISH KUMARलेखक

DESK : बॉलीवुड के धांसू डायरेक्टर्स में शुमार रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन का पहला पोस्टर इंटरनेट पर साझा किया है। इस पोस्टर में एक्टर अर्जुन कपूर का खूंखार अंदाज देखा हर कोई हैरान रह गया। वहीं देखते ही द्केहते यह पोस्टर सिने प्रेमियों के बीच वायरल हो गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर एक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।






View this post on Instagram











A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन ने भी साझा किया लुक

रोहित ने लिखा, 'इंसान गलती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है, क्या मैं कह सकता हूं कि अब जो आएगा, वो शैतान है।' अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कि हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सिंघम का विलेन। रोहित शेट्टी सर के पुलिस जगत का हिस्सा बनकर दुनिया के शीर्ष पर महसूस कर रहा हूं। मैं आपसे वादा करता हूं कि 'सिंघम अगेन' में तबाही मचा देंगे।' रणवीर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, 'मेरे बाबा सबसे बुरे।'

'सिंघम अगेन' स्टार कास्ट

'सिंघम अगेन' की बात करें तो यह फिल्म साल 2011 में आई 'सिंघम' और 2014 में रिलीज हुई 'सिंघम रिटर्न्स' का तीसरा पार्ट है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है और यह उनके मशहूर कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म होगी। फिल्म में कई कलाकार पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी भी नजर आएंगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें