Live

अररिया में सफाईकर्मियों की हड़ताल

लंबे समय से लंबित कई मांगों को लेकर हुए एकजुट, दी चेतावनी

A
archana singhलेखक

अररिया: फारबिसगंज नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. यह हड़ताल नगर परिषद कर्मचारी संघ के बैनर तले की जा रही है. हड़ताल के पहले दिन बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद के मुख्य गेट पर एकजुट हुए और जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया.

संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सफाई कर्मियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि वर्षों से मासिक मानदेय पर कार्यरत दैनिक कर्मियों को अब तक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और स्वास्थ्य बीमा जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, जो उनके अधिकारों का हिस्सा होना चाहिए.

इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों को भी अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें