Live

नई नवेली दुल्हन को ही उठा ले गए घरवाले

अपने पसंद के लड़के से की थी शादी, बहू को ढूंढने निकला पूरा ससुराल

A
ASHISH KUMARलेखक

अररिया : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के अररिया जिले से जहां दिनदहाड़े नई नवेली दुल्हन को कुछ लोग बाइक पर ही उठा ले गए। बताया जा रहा है कि यह लोग कोई और नहीं बल्कि लड़की के घरवाले ही थे। वहीँ जब यह बात ससुराल वालों को पता चली तो उन्होंने फ़ौरन ही मामले की रपट थाने में लिखा दी और निकल पड़े अपनी दुल्हन की तलाश में।


मामला जिले के बथनाहा ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां प्रेम विवाह से नाराज लड़की के घर वालों ने लड़की को उसके ससुराल से ही उठा ले गए। लड़की को उसके घरवाले बाइक पर एकदम फ़िल्मी स्टाइल में ले उड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई हैरान है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है।

मामले की जानकारी होते ही युवती के ससुर ने ऑनर किलिंग के तहत बेटे और बहू की हत्या करने की आशंका व्यक्त करते हुए बथनाहा ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद आननफानन में फारबिसगंज एसडीपीओ खुशरू सिराज और बथनाहा ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर नंदन के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि लड़की को उसके ससुराल वालों के जिम्मे सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी लम्बे समय से लड़ाई झगड़ा जारी है। पहले भी कई बार दोनों परिवारों के लोगों पर लड़ाई झगडे को लेकर केस दर्ज किया गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें