Live

अररिया में बड़ा हादसा

पोखर मे डूबने से दो सगी बहनो की मौत, मचा कोहराम

A
ASHISH KUMARलेखक

अररिया : खबर है अररिया से जहां बुधवार को नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। आनन फानन में सभी लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मामला महलगांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मसूरिया गाँव मे पोखर मे डूबने से दो सगी बहनो की मौत हो गयी। जानकारी मिल रही है कि राधा कुमारी पोखर मे नहाने गयी थी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चली गईं। इसी बीच छोटी बहन को डूबता देख बड़ी बहन निभा कुमारी उसे बचाने के लिये गहरे पानी मे कुद गयी और दोनों बहनें गहरे पानी में समां गई।


वहीं शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुँचे और दोनों बहनो को पानी से निकाला लेकिन नतब तक काफी देर हो चुकी थी। आननफानन में दोनों बहनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें