वकीलों का हल्लाबोल
अररिया के ACJM पर लगाया गंभीर आरोप, किया कोर्ट का बहिष्कार
अररिया : खबर है अररिया सिविल कोर्ट से जहां वकीलों ने एसीजेएम प्रथम शैलेन्द्र कुमार सिंह के व्यवहार से आहत होकर कोर्ट का बहिष्कार कर दिया है। वकील और न्यायिक पदाधिकारी के बीच के टकराहट के कारण दूर दराज क्षेत्र से न्याय की आस में पहुंचे न्यायर्थियों को निराश होकर बैरंग होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
एसीजेएम प्रथम शैलेन्द्र कुमार सिंह के व्यवहार से आहत सिविल कोर्ट के वकीलों के दोनों संघ उनके कोर्ट का दो दिनों से बहिष्कार कर रखा है। बार एसोसिएशन के सभागार में आपातकालीन संयुक्त बैठक में दोनों संघों की ओर से संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया।बैठक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. हासिम की अध्यक्षता में हुई थी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।