Live

अपराधियों ने पुलिस को फिर दी चुनौती

दिवाली का खर्च नहीं देने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

A
ASHISH KUMARलेखक

आरा : खबर है आरा से जहां अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक युवक को महज इसलिए गोली मार दी है क्योंकि उसने दीवाली का खर्च नहीं दिया। मामला सुन आप भी हैरत में पर गए होंगे लेकिन ये सच है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीँ घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला आरा नगर थाना क्षेत्र के रघु टोला इलाके का है जहां एक बगीचे में तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को महज इसलिए गोली मार दी क्योंकि वह उनसे दिवाली का खर्चा मांग रहे थे और युवक ने पैसा देने से इंकार कर दिया। जानकारी मिल रही है कि घायल युवक जिसका नाम सुधीर कुमार है वह बगीचे में घूमने पहुंचा था तभी मौके पर मौजूद 3 हथियारबंद अपराधी उससे दिवाली का खर्च मांगने लगे। जब युवक ने मना किया तो उन्होंने उसे गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। इधर गोली की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों की देखरेख तो उसका इलाज चल रहा है।

वहीँ सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके पर मौजूद सहायक पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बताया कि युवक से पैसे मांगे जाने के विवाद को लेकर गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें