Live

अपराधियों के मंसूबों पर फिरा पानी

गिरिडीह पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से जहां पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधी के पास से पिस्टल, 6 ज़िंदा कारतूस व मैग्जीन जब्त किया गया है.


बताया जा रहा है कि एसपी को मिली गुप्त सूचना पर सदर एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में पुलिस ने शहादत अंसारी नामक अपराधी को पकड़ा है. शहादत अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है और हाल ही में वह जेल से छूट कर बाहर निकला है. पुलिस की तत्परता से इन अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया. पुलिस ने इस शातिर अपराधी के पास से पिस्टल,6 ज़िंदा कारतूस,एक मैगजीन बरामद किया है. इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें