Live

अपराधियों के मंसूबे विफल

पलामू पुलिस ने पिपराही जंगल से हथियार और केन बम के साथ 2 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही जंगल से हथियार और केन बम के साथ 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद व रामगढ़ थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के पिपराही के जंगल से हथियार और केन बम के साथ 2 अपराधी उमेश भुइयां और फिरोज अंसारी को दबोचा है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक राईफल,एक भरटूआ बंदूक और एक केन बम बरामद किया है.

मामले में सदर एसडीपीओ मणि भूषण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है. पूर्व में भी गिरफ्तार अपराधी जेजेएमपी नक्सली संगठन के लिए कार्य कर चुके हैं और ये लूटपाट और रंगदारी जैसी घटना को अंजाम दिया करते हैं.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें