Live

अपराधियों के मंसूबे विफल

चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा:बड़ी खबर चतरा से है जहां पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोत कला स्थित दुरुकी नदी इलाके से 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं.

मामले में एसपी विकास पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को धर दबोचा. उन्होंने बताया कि विगत 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरसोत कला के दुरुकी नदी के किनारे कुछ संदिग्ध हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं. सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी किया. इस दौरान खुद को घिरता देख अपराधियों ने मौके से भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में विकास कुमार यादव,जय कुमार उर्फ करीब और तसलीम अंसारी शामिल है. ये तीनों अपराधी पलामू जिले का रहने वाला है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा,एक देसी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस,दो खोखा व चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. साथ ही पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अपराधी शातिर किस्म के हैं और इन पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं. ये सभी पूर्व में नक्सली संगठन टीएसपीसी से भी जुड़े रहे हैं. इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट,हत्या की कोशिश,आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे मामले दर्ज हैं.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें