Live

अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी

साहेबगंज पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

साहेबगंज :जिले के जिरवाबाड़ी थाना की पुलिस ने घटना की साजिश रच रहे दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दोनों को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा है.

मामले में एसडीपीओ ने अपने कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक एसपी कुमार गौरव को कुछ बदमाशों के पहाड़ की तलहट्टी में छुपकर वारदात की साजिश रचने की सूचना मिली . इसके बाद एसपी के निर्देशानुसार गठित पुलिस की टीम ने तालझारी थाना क्षेत्र के नीरापाड़ा जंगल में छापेमारी कर बड़ा जिरवाबाड़ी,चानन निवासी बबलू मंडल को एक देसी कट्टा व एक ज़िंदा कारतूस व उसके सहयोगी पप्पू मंडल को पकड़ा है. बबलू मंडल तालझारी,मसकलैया बम कांड व जिरवाबाड़ी चानन में राजा मंडल को गोली मारकर जख्मी करने सहित अन्य कांडों में वांछित था. पकड़े गए दोनों बदमाशों का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है. बबलू मंडल पर बोरियो थाना कांड संख्या 158/18,148/20,61/23,26/19 व तालझारी थाना कांड संख्या 84/23 दर्ज है. वहीं पप्पू मंडल पर बोरियो थाना कांड संख्या 158/18,175/17,201/18,215/21,274/22,297/10,105/21 व 52/22 दर्ज है. छापेमारी दल में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय,पुअनि अमर कुमार मिंज,तालझारी थाना प्रभारी,पुअनि अनिल कुमार यादव,सअनि मनोज मालवीय व अन्य शामिल थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें