Live

अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी

गुमला पुलिस ने हथियार का भय दिखा लूट की योजना बना रहे 7 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से है जहां पुलिस ने पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरु पहाड़ के पास से हथियार के बल पर लूट की योजना बना रहे 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल,दो देसी कट्टा, कारतूस और 4 बाइक जब्त किये गये हैं.

मामले में बसिया एसडीपीओ नाजीर अख्तर ने पालकोट थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की बंगरू पहाड़ के समीप 7 से 8 व्यक्ति हथियार से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. इसके बाद पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी करते हुए सभी 7 अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार लोगों में छत्तीसगढ़,गुमला,सिमडेगा का अपराधी शामिल है. एसडीपीओ के अनुसार समय पर उनकी गिरफ्तार नहीं होती तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी. पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार 7 में 4 का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं गिरफ्तारी में शामिल SIT में पालकोट थाना प्रभारी जहांगीर आलम,पुअनी गौतम वर्मा, पुअनी रामचंद्र यादव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

गुमला से किशोर की रिपोर्ट----

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें