Live

अपराधियों के मंसूबे पर फिरा पानी

गढ़वा पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे 3 अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा एवं दो मोबइल जब्त किया गया है.

मामले में एसपी दीपक कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ग्रामीणों द्वारा गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के कांडी हरिहरपुर ओपी क्षेत्र और पड़ोसी राज्य बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में तीनों अपराधियों की लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना थी. इसके बाद बंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अपराधियों के मोबाइल फोन में देसी कट्टे के साथ फोटो मिला. इसके बाद गहनता से पूछताछ के बाद देसी कट्टा को भी बरामद किया गया. तीनों अपराधियों की मंशा लूटपाट व बड़ी घटना की अंजाम देने की तैयारी थी.गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बत्तो गांव के रहने वाला पवन कुमार गुप्ता एवं सुबोध कुमार गुप्ता वहीं तीसरा अपराधी राजू कुमार हरिहरपुर ओपी के भंडार टोला का रहने वाला है. वहीं गढ़वा पुलिस ने तीनों अपराधियों को न्याय हिरासत में भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें