Live

अपराधी के मंसूबे विफल

पुलिस ने हथियार के साथ 1 अपराधी को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरादगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां कुडू थाना की पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी के पास से पिस्टल,रिवाल्वर,देसी कट्टा सहित कुल 4 हथियार और कारतूस बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. अपराधी की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

मामले में एसपी आर रामकुमार ने बताया कि लोहरदगा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू थाना क्षेत्र के कक्करगढ़ गांव में एक अपराधी हथियार के साथ छिपा हुआ है. वह क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में है. कुडू थाना की पुलिस ने टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाकर ककरगढ़ निवासी अमित कुमार गिरी को 4 हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा है. गिरफ्तार अपराधी ने दो लोगों के नाम भी बताए हैं. गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ भी की जा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें