अंतिम यात्रा पर निकले मुलायम सिंह यादव
उमड़ी लोगों की भीड़, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
PATNA- जब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम सिंह यादव तेरा नाम रहेगा। उत्तर प्रदेश की राजनीति में धरतीपुत्र नाम से फेमस मुलायम सिंह यादव अपने अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। जानकारों की माने तो इस अंतिम यात्रा में भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। क्या आम और क्या खास। सब के सब सैफई गांव की ओर चल पड़े और अंतिम संस्कार में पहुंच गए। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने शरद पवार, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, चंद्रबाबू नायडू, स्वामी रामदेव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अशोक गहलोत ओम बिड़ला सहित कई वीआईपी नेता पहुंचे हैं।
बताया जाता है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा जहां उनकी पहली पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ था। अगल—बगल में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का कल निधन हो गया था वह कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।