Live

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस

पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने मजदूर दिवस पर दी बधाई, कहा-मजदूर सबसे बड़ी ताकत, मजदूर भविष्य निर्माता

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : पूर्व राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के कद्दावर नेता धीरज प्रसाद साहू ने मजदूर दिवस के मौके पर सभी लोगों को बधाई दी है. धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि मजदूर न सिर्फ हमारी सबसे बड़ी ताकत है,बल्कि मजदूर भविष्य निर्माता भी है. मजदूरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

पूर्व सांसद ने कहा मजदूर हैं, तो हमारे सपने भी हैं. यदि मजदूर हमारा साथ ना दें, तो हम अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाएंगे. विकसित भारत के निर्माण में मजदूरों का सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा है कि छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल्ड वर्कर्स यूनियन का आगामी 8 मई को किस्को में अधिवेशन होने जा रहा है. इस अधिवेशन के बाद हम मजदूर संगठन के रूप में सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. लोहरदगा के सभी मजदूर हमारे साथ हैं. हमने हमेशा ही मजदूरों के अधिकार और उनके हितों की रक्षा को लेकर लड़ाई लड़ी है. हम हमेशा मजदूरों के साथ रहेंगे. बिना किसी स्वार्थ के, बिना किसी राजनीति के मजदूरों के अधिकारों को लेकर संकल्पित रहना ही हमारा उद्देश्य रहा है. उन्होंने सभी लोगों को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि मजदूर एकता बेहद जरूरी है. राजनीति और प्रपंच से दूर रहने की आवश्यकता है. ऐसे लोगों से दूरी बनाने की आवश्यकता है, जो अपने स्वार्थ के लिए खुद को मजदूर नेता बताते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें