Live

अनियंत्रित 407 वाहन पलटी

हादसे में 1 दर्जन से अधिक मजदूर घायल, जेपी हॉस्पिटल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद: बड़ी खबर धनबाद से जहांगोविन्दपुर के ईस्ट इंडिया मोड़ के पासअनियंत्रित407वाहन पलटने से एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये हैं. स्कूटी सवार महिला को बचाने के कारण दुर्घटना हो गई. सभी घायलों को इलाज के लिए जेपी हॉस्पिटल भेजा गया.

बताया जा रहा है कि जेपी अस्पताल के मालिक भाजपा नेता प्रदीप मंडल के कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी 407 वाहन गोविन्दपुर के ईस्ट इंडिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में 1 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज जेपी अस्पताल में चल रहा है.

घटना के संबंध में प्रदीप मंडल ने बताया कि उनके कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम के लिए पुलिस मजदूर जा रहे थे. तभी सड़क पार कर रहे स्कूटी सवार सामने आ गई जिसे बचाने को लेकर हादसा हो गया. मजदूरों को चोटें आई है जिसका इलाज चल रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें